{"_id":"73-34309","slug":"Noida-34309-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘यहां के हम सिकंदर’ में दिखाया युवा जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘यहां के हम सिकंदर’ में दिखाया युवा जीवन
Noida
Updated Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। ‘रितु चौहान (रज्जो) स्कूल टीचर टॉम आल्टर (सैम्यूअल) से कॉलेज चुनाव में उतरने की बात कहती है। इस पर टॉम उससे गंभीरता से विचार करने के लिए कहते हैं। वहीं, सक्षम दायमा (अली) रज्जो को चुनाव लड़ने से सावधान करते हुए कहता है कि विरोध में उतरने वाले भले लोग नहीं हैं।’ ये सीन है शुक्रवार को सेक्टर-44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में शूट किए गए सीरियल ‘यहां के हम सिकंदर’ का।
डीडी नेशनल पर आने वाले युवाओं के सीरियल ‘यहां के हम सिकंदर’ की शूटिंग स्कूल में रविवार तक चलेगी। चैनल पर इस सप्ताह इसका 150वां एपीसोड दिखाया जाएगा। वहीं नोएडा में 155वें एपीसोड की शूटिंग की गई। निर्देशक दिलीप सूद ने बताया कि सीरियल के फर्स्ट फेज में छोटे से कस्बे बिजनौर के एक स्कूल का जीवन दिखाया गया है। अब स्कूल के बजाय कॉलेज स्तर पर युवाओं से जुड़ी जिंदगी और समस्याओं को उठाया जा रहा है। सीरियल के माध्यम से युवाओं के सामने आने वाली वास्तविक चुनौतियों को भी उठाया जा रहा है।
इसके अलावा टॉम आल्टर ने बताया कि सीरियल में उनका किरदार पहले जहां स्कूल टीचर के तौर पर जुड़ा था। वहीं, अब उन्हीं बच्चों के कॉलेज में पहुंचने पर उनके मोटीवेटर (प्रेरक), फिलॉसफर और गाइड की भूमिका में रहता है। फिल्म यूनिट में लेखक तकी अहमद, सिनेमेटोग्राफर सुहास राव सहित हरप्रीत सूद, दिशा, स्वाती नेगी, नितिन शर्मा, ध्रुवराज शर्मा, दीपक टोकस, अभिरुचि, तन्वी चतुर्वेदी, पुनीत चानना, करीम हैदर, एनी और अमित गहलोत आदि कलाकारों ने हिस्सा लिया।