फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सुबह भरा फर्राटा, शाम को थमी रफ्तार

सुबह भरा फर्राटा, शाम को थमी रफ्तार

Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
Noida
Noida Updated Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। ओखला बैराज पर रूट डायवर्जन खत्म होने के बाद सोमवार सुबह वाहनों ने फर्राटा भरा, लेकिन शाम को लिंक रोड और बैराज पर वाहनों की रफ्तार थमी दिखाई दी। सबसे ज्यादा दिक्कतें भारी वाहनों की वजह से हुई, क्योंकि दिल्ली पुलिस की तरफ से लागू किया गया कमर्शियल वाहनों की नो एंट्री का आदेश अब तक वापस नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

ओखला बैराज पर मरम्मत के चलते करीब दो महीने जाम से जूझने के बाद सोमवार को लोगों ने राहत की सांस ली। वर्किंग डे होने के कारण सुबह के वक्त अक्सर जाम से बेहाल रहने वाले नोएडा-दिल्ली लिंक रोड और डीएनडी फ्लाईओवर पर वाहन रफ्तार के साथ फर्राटा भरते दिखाई दिए। डीएनडी फ्लाईओवर पर वाहनों का दबाव कम हुआ तो टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों से लोगों को राहत मिलती दिखाई दी। डायवर्जन में लगाई गई ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों की ड्यूटी भी हटा दी गई है। हालांकि, शाम के वक्त अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से रफ्तार थमी हुई जरूर दिखाई दी। दरअसल, बैराज पर दो महीने से बंद पड़ा एमसीडी का टोल बूथ फिर से शुरू कर दिया गया। जिसके चलते बैराज पर वाहन रुक रुककर चलने से शाम साढे़ छह बजे के बाद जाम जैसे हालात बन गए। कुछ इसी तरह का हाल नोएडा एंट्री प्वाइंट का भी रहा। एमसीडी टोल के कारण चिल्ला रेगुलेटर पुल से सेक्टर 14ए तक वाहन रेंगते रहे। बॉटलनेक पर एक बार फिर वाहनों का दबाव बढ़ा तो महामाया फ्लाईओवर तक जाम लग गया।
विज्ञापन

----

दिल्ली के दखल ने किया परेशान
ओखला बैराज रूट डायवर्जन के दौरान दिल्ली पुलिस ने सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी व हल्के कमर्शियल की आवाजाही पर रोक लगाई थी। अब डायवर्जन खत्म होने के बाद भी आदेश लागू है। शाम के वक्त भारी वाहनों को संभाल पाना नोएडा ट्रैफिक पुलिस के बस से बाहर हो रहा है। इसकी वजह से जाम की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

डीएनडी पर भारी वाहनों को रोका
सोमवार दोपहर के वक्त ओखला बैराज और मयूर विहार के रास्ते भारी वाहन बेरोकटोक दिल्ली की तरफ जा रहे थे, लेकिन डीएनडी फ्लाईओवर पर भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। बाकायदा, डीएनडी के मार्शल वाहनों को रोकने के लिए लूप प्वाइंट पर तैनात थे और भारी वाहनों को वापस लौटा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed