फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बिना फिजीशियन परामर्श के नहीं मिलेगी टैमीफ्लू

बिना फिजीशियन परामर्श के नहीं मिलेगी टैमीफ्लू

Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
Noida
Noida Updated Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। जिला अस्पताल में निजी अस्पताल से आने वाले स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगियों अथवा उनकी देखभाल करने वाले लोगों को बिना फिजीशियन के परामर्श के टैमीफ्लू की दवा नहीं मिलेगी। जिला अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं रोगियों ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर रिसीव न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अशोक मिश्र ने बताया कि निजी अस्पताल से स्वाइन फ्लू की पॉजिटिव रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को टैमीफ्लू की दवा नहीं दी जाएगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक अस्पताल में फिजीशियन मौजूद हैं। मरीज ओपीडी के समय में अस्पताल आकर फिजीशियन से मिल सकते हैं। उनके परामर्श पर ही टैमीफ्लू की दवा दी जाएगी। साथ ही कहा कि इमरजेंसी में स्वाइन फ्लू की जानकारी देने की व्यवस्था है लेकिन टैमीफ्लू की सुविधा इमरजेंसी में नहीं है। ऐसे मरीज दवा के लिए सेक्टर-39 स्थित सीएमओ कार्यालय में संपर्क करें। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी विभाग के स्वाइन फ्लू हेल्पलाइन नंबर के न उठने का मरीजों ने आरोप लगाया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे संदिग्ध मरीज शाकिर ने बताया कि कई बार दिए गए नंबरों पर फोन किया गया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन

---------
एक साल बाद लौटे बाल रोग विशेषज्ञ
सीएमएस डॉ. अशोक मिश्र ने बताया कि करीब एक साल तक बिना सूचना गायब रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश राज ड्यूटी ज्वाइन करने अस्पताल पहुंचे थे लेकिन उन्हें मना कर दिया गया। डॉ. नरेश के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। शासन की अनुमति मिलने पर ही उन्हें अस्पताल में ज्वाइन करना संभव होगा। डॉ. नरेश ने लंबे समय तक अपनी अनुपस्थित का कारण बीमार होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
200 किट मंगाई गई
सीएमओ डॉ. आरके गर्ग ने बताया कि स्वाइन फ्लू की जांच के लिए दो सौ जांच किट दिल्ली से मंगाई गई हैं। इसके अलावा 30 प्रोटेक्शन किट विभाग के स्टॉक में उपलब्ध हैं। जिला अस्पताल को पांच जांच किट और बीस प्रोटेक्शन उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed