{"_id":"73-29260","slug":"Noida-29260-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटीयू : पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमटीयू : पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से
Noida
Updated Wed, 26 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) के सत्र 2012-13 के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। विवि ने इसके लिए अंतिम दिन तक सभी तैयारी पूरी कर ली है। नामांकन प्रक्रिया में देरी के कारण छात्रों के प्रवेशपत्र क्रिसमस की छुट्टी के दिन भी तैयार होते रहे। सेमेस्टर परीक्षाओं के बाद ही छात्रों के दाखिलों का सत्यापन और भविष्य का फैसला होगा।
विवि ने इन परीक्षाओं के लिए 72 केंद्र बनाए हैं। नकलचियों की धर-पकड़ के लिए 40 फ्लाइंग स्क्वाड और 70 ग्रुप लीडर तैनात होंगे। जिले में एक दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उपस्थिति कम होने के कारण सैकड़ों छात्र परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इनकी सूची और जानकारी केंद्रों पर बुधवार सुबह भेज दी जाएगी। कॉलेजों को सभी छात्रों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन भेज दिए गए हैं। नोएडा में जेएसएस व एमजीएम इंजीनियरिंग कॉलेज और ग्रेटर नोएडा में गलगोटिया, द्रोणाचार्य कॉलेज, आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, जीएनआईटी, आईईसी और स्काई लाइन समेत एक दर्जन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं।
100 छात्रों के मैनुअल नामांकन
परीक्षा से एक दिन पहले लगभग 100 छात्रों का मैनुअल नामांकन किया गया है। कॉलेज संचालक इन छात्रों का ऑनलाइन नामांकन नहीं करा पाए थे। इनके भी प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं, लेकिन हर कोई जांच के दायरे में है। 15 जनवरी को नए सिरे से हर छात्र के कागजों की जांच के बाद दाखिले पर फैसला होगा।