फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एक्सप्रेसवे पर नजर आएंगे चार एलसीडी

एक्सप्रेसवे पर नजर आएंगे चार एलसीडी

Wed, 26 Dec 2012 05:30 AM IST
Noida
Noida Updated Wed, 26 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। एक्सप्रेसवे पर इंटेलीजेंस ट्रैफिक सिस्टम लागू करने के साथ ही ट्रैफिक की जानकारी एलसीडी पर दिखेगी। इस संबंध में कंपनी ने प्रस्तुतिकरण देकर प्राधिकरण को पूरा खाका सौंप दिया है। इसमें कैमरों की संख्या और स्थान तय किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे शुरू होने के साथ ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा को आधुनिक ट्रैफिक सिस्टम से लैस किया जा रहा है। हालांकि प्राधिकरण इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ले रहा है। इसकी सफलता के बाद शहर के अन्य हिस्सों में भी इसे लागू किया जाएगा। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजीव सरन ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर 50 कैमरे लगाए जाएंगे। इनके स्थान तय हो चुके हैं। साथ ही, चार एलसीडी स्क्रीन लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

संजीव सरन के अनुसार, इन स्क्रीन पर ट्रैफिक से जुड़ी जानकारियों के साथ जाम की स्थिति और आपातकालीन स्थिति की सूचना दी जा सकेगी। वहीं, प्राधिकरण शहर के बारे में बाहर से आने वालों को भी इसके माध्यम से सूचनाएं देगा। कंपनी ने जो खाका दिया है, उसका तकनीकी परीक्षण हो रहा है। जल्द ही यह काम शुरू कर दिया जाएगा। पूरे एक्सप्रेसवे पर नया सिस्टम लगाने में 14.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed