{"_id":"73-27713","slug":"Noida-27713-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं टिकट के लिए न होना पड़े परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं टिकट के लिए न होना पड़े परेशान
Noida
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नोएडा। आप आज या कल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में जाने की सोच रहे हैं तो टिकट के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है। शनिवार और रविवार को मेट्रो स्टेशनों पर मेले के टिकट खरीदने वालों के लिए न तो अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे और न ही टिकटों का अतिरिक्त स्टॉक उपलब्ध रहेगा।
मेले में हर बार की तरह इस बार भी शनिवार और रविवार को दर्शकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। ये दोनों दिन दिल्ली मेट्रो के लिए भी किसी परीक्षा से कम नहीं होंगे, लेकिन दर्शकों की सुविधा के मद्देनजर मेट्रो प्रबंधन ने कोई खास इंतजाम नहीं किए हैं। मेले के टिकटों के लिए पहले दिन से ही मारामारी है। नोएडा के स्टेशनों पर जो स्टॉक उपलब्ध कराया जा रहा है, वह दर्शकों की संख्या के आगे कम पड़ रहा है। सिटी सेंटर, गोल्फ कोर्स, बोटेनिकल गार्डन और सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन से रोज दर्शक निराश लौट रहे हैं। इसके बावजूद शनिवार और रविवार को अतिरिक्त काउंटर खोलने का फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि मेट्रो यात्रियों के लिए सिटी सेंटर स्टेशन पर टोकन व रिचार्ज के लिए अलग से काउंटर खोला जाएगा।