फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सेमीफाइनल में पहुंचा प्रज्ञान क्रिकेट क्लब

सेमीफाइनल में पहुंचा प्रज्ञान क्रिकेट क्लब

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Noida
Noida Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नोएडा। ग्रेटर नोएडा का प्रज्ञान क्रिकेट क्लब मंटूरी यादव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गया। सेक्टर-71 के मैदान पर बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में प्रज्ञान क्लब ने श्री इलेवन क्रिकेट क्लब गाजियाबाद को 65 रनों से शिकस्त दी। बृहस्पतिवार को प्रज्ञान और मनचंदा क्रिकेट क्लब नोएडा के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रज्ञान क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 233 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसमें दीपक ने 62 और परमवीर ने 48 रन बनाए। श्री क्रिकेट क्लब के गेंदबाज नंदू ने दो विकेट लिए। श्री क्रिकेट क्लब की टीम 16.4 ओवर में 168 रनों पर ही सिमट गई। विनय ने 37 और अतुल ने 23 रन बनाए। प्रज्ञान क्रिकेट क्लब के परमवीर ने 5 और संजीव ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 48 रन और 5 विकेट लेने वाले परमवीर को दिया गया। मुख्य अतिथि रामपत यादव ने यह पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed