{"_id":"73-27529","slug":"Noida-27529-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुत छात्रा ने स्कॉर्पियो से कैब को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुत छात्रा ने स्कॉर्पियो से कैब को मारी टक्कर
Noida
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नोएडा। शराब के नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार मुरादाबाद की एक छात्रा ने कैब में टक्कर मार दी। हादसे में कैब में सवार एचसीएल कंपनी के तीन कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कैब चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर छात्रा को गिरफ्तार कर लिया।
हादसा रात करीब डेढ़ बजे अट्टापीर चौराहे पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, मुरादाबाद के दीनदयाल नगर निवासी बीएससी की छात्रा साक्षी अपने मित्र मिथलेश के साथ सेक्टर-97 में बीती रात हुए म्यूजिकल प्रोग्राम सनबर्न में शामिल होकर स्कॉर्पियो से मुरादाबाद लौट रही थी। अट्टापीर के पास कैब यूपी16एटी-7518 में स्कॉर्पियो चला रही साक्षी ने टक्कर मार दी। हादसे में एचसीएल कर्मी वंदना विरमानी, मिलन अग्रवाल व सौरभ कुलश्रेष्ठ घायल हो गए। उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे की सूचना पर थाना सेक्टर-20 पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी रीता यादव के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवार साक्षी व उसका साथी शराब के नशे में धुत थे। जिला अस्पताल ले जाकर उनका मेडिकल कराया गया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई। कैब चालक सिकंदराबाद निवासी भूपेंद्र ने साक्षी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने साक्षी को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
नोएडा। एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, हरिनगर बदरपुर दिल्ली निवासी राजकुमार का भाई रामानंद ग्रेटर नोएडा से दिल्ली बाइक से जा रहा था। जेपी कट के पास सर्विस रोड पर एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल रामानंद को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना फेज टू में राजकुमार ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।