{"_id":"73-27393","slug":"Noida-27393-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी बचानी है तो जोड़ो ज्यादा सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सी बचानी है तो जोड़ो ज्यादा सदस्य
Noida
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नोएडा। कांग्रेस पार्टी ने 2014 लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य पूरा नहीं कर पाने वालों को कुर्सी छोड़नी पड़ेगी।
कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि 2014 का लोकसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण होगा। पिछले तीन साल से चौतरफा हमले झेलने वाली कांग्रेस को संजीवनी की आवश्यकता है। इसके लिए पार्टी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना जरूरी है। सूत्रों ने बताया कि यूथ कांग्रेस से लेकर महानगर और जिला संगठन को फरमान मिलने शुरू हो गए हैं। मंडल स्तरीय पदाधिकारियों ने समन्वय समिति से मंत्रणा और कार्रवाई शुरू कर दी है। पार्टी महासचिव राहुल गांधी को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए पदाधिकारियों को लक्ष्य दिए जा रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि अभी यह कार्रवाई इसलिए शुरू हुई है, ताकि लक्ष्य हासिल करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। इस दौरान पदाधिकारी फेल होता है तो दूसरे को मौका दिया जाएगा। नोएडा में कांग्रेस संगठन में जमकर खींचतान है। इसकी जानकारी आलाकमान को भी है। वरिष्ठ नेता अपने दौरों में खींचतान छोड़ने की नसीहत भी दे चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट जीतने के मद्देनजर आलाकमान नए सिरे से योजना भी बना सकता है। इस संबंध में, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोगिंदर अवाना का कहना है कि सदस्यता अभियान पिछले माह से शुरू कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव को लेकर नई जिम्मेदारियां बांटी जा रही हैं। इसी श्रेणी में नए लक्ष्य भी शामिल हैं। वहीं, यूथ कांग्रेस इंचार्ज वीरेंद्र सिंह का कहना है कि अभी शुरुआत है। लोकसभा चुनाव अंतिम पड़ाव है।