Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Noida Election Result 2022 Gautam Buddh Nagar Vidhan Sabha Election Vote Counting Live News In Hindi

Noida Election Seat Result: गौतम बुद्ध नगर विधानसभा की तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा, पंकज सिंह ने रचा इतिहास

Thu, 10 Mar 2022 05:39 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गौत्तमबुद्ध नगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गौत्तमबुद्ध नगर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 10 Mar 2022 05:39 PM IST
सार

गौत्तमबुद्ध नगर विधानसभा की तीनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। नोएडा सीट से पंकज सिंह कुल 1 लाख 79 हजार वोट से जीते हैं।

विज्ञापन
Noida Election Result 2022 Gautam Buddh Nagar Vidhan Sabha Election Vote Counting Live News In Hindi
गौतम बुद्ध नगर के डीएम और जिला चुनाव अधिकारी सुहास एलवाई - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों नोएडा, दादरी और जेवर के चुनावी परिणाम का इंतजार बृहस्पतिवार को खत्म हो गया है। नोएडा में भाजपा के पंकज सिंह जीत गए हैं। वहीं बसपा के कृपा राम शर्मा हार गए हैं।

विज्ञापन


नोएडा फेज दो स्थित फूल मंडी में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। तीनों सीटों पर कुल 39 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी थी, लेकिन इनमें से केवल तीन प्रत्याशियों के सिर पर जीत का ताज सजेगा। नोएडा सीट से 13, दादरी सीट से 14 और जेवर सीट से 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। 10 फरवरी को सभी की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई थी।

विज्ञापन


जेवर में भाजपा जीती, दादरी में बीजेपी का कब्जा

जेवर विधानसभा सीट पर भाजपा के धीरेंद्र सिंह जीत गए हैं। धीरेंद्र सिंह ने बहुजन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र कुमार और समाजवादी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना को हराया है।सबसे पहले जेवर विधानसभा सीट पर यहां पर कुल 420 बूथ हैं। इनकी मतगणना 14 टेबल पर हुई। यहां 30 चरण में मतगणना पूरी की गई। नोएडा सीट पर 755 बूथ है। यहां 20 टेबल पर मतगणना हुई। नोएडा की मतगणना 38 चरण में पूरी हो गई। दादरी सीट पर 665 बूथ हैं। यहां भी 20 टेबल पर 34 चरणों में मतगणना पूरी हुई। दादरी विधानसभा सीट पर भी भाजपा के तेजपाल सिंह नागर जीत गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश की सीमा और अन्य जगहों पर तैनात जिले के मतदाताओं ने भी मतदान किया है। तीनों सीटों पर 2960 सर्विस मतदाताओं ने वोट दिया है। इनमें जेवर सीट पर 1699, दादरी सीट पर 885 और नोएडा सीट पर 376 सर्विस मतदाता ने वोट का इस्तेमाल किया। वहीं, जिले में कुल 5204 मतदाताओं को पोस्टल बैलेट भेजे गए थे। इनमें से 2713 मतदाताओं के पोस्टल बैलेट मिल चुके हैं। मतगणना शुरू होने के एक मिनट पहले तक आने वाले सभी पोस्टल बैलेट को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed