फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   no modi effect in up says mulayam

मुलायम ने दिया मोदी को चैलेंज, कहा जीतकर दिखाओ

Wed, 10 Jul 2013 10:51 PM IST
रामपुर/ब्यूरो
रामपुर/ब्यूरो Updated Wed, 10 Jul 2013 10:51 PM IST
विज्ञापन
no modi effect in up says mulayam

उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा है कि वे यूपी में जहां से चाहें लोकसभा चुनाव जीतकर दिखाएं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां उनकी नीतियां कामयाब नहीं होंगी, क्योंकि यहां विभाजन की राजनीति काम नहीं करती। यहां की संस्कृति अलग है, सभी धर्मों और जाति के लोग यहां मिल-जुलकर रहते हैं।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव बुधवार को जौहर यूनिवर्सिटी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वो नगर विकास मंत्री आजम खां की मां के निधन पर दुख व्यक्त करने रामपुर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में मोदी का कोई प्रभाव नहीं है। उनकी कोई नीति यहां कामयाब नहीं हो सकेगी।  सपा मुखिया ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान न तो कांग्रेस को बहुमत मिलने जा रहा है और न ही भाजपा को। ऐसे में तीसरे मोर्चे का विकल्प सामने होगा।

उऩ्होंने कहा कि चुनाव संपन्न होते ही तीसरे मोर्चे का गठन हो जाएगा, जिसमें सपा की अहम भूमिका रहेगी। केंद्र में तीसरे मोर्चे की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं। हमारी कोशिश ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कामयाबी हासिल करने की होगी।


मुलायम ने कहा कि पार्टी ने अधिकांश संसदीय सीटों पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है, अभी हम सभी को कसौटी पर कस रहे हैं, जो उम्मीदवार योग्य नहीं लगेगा उसे बदला भी जा सकता है। हमने कई सीटों पर अपना प्रत्याशी बदल भी दिया है, आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान सपा किसी तरह जोखिम नहीं उठाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed