फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   no clear clue in gomtinagar rape case

इस हैवानियत के पीछे कोई अपना ही तो नहीं

Thu, 11 Jul 2013 03:14 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 11 Jul 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
no clear clue in gomtinagar rape case
शहर की बेटी के कातिल दरिंदे का 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा है। वहीं, जन आक्रोश को देखते हुए खुद एसएसपी ने तफ्तीश की कमान संभाल ली है।
विज्ञापन


कोई चूक न हो इसलिए उन्होंने एएसपी (ट्रांसगोमती) के नेतृत्व में सीओ गोमतीनगर, गाजीपुर, अलीगंज, इंस्पेक्टर चिनहट, एसओ गोमतीनगर, गाजीपुर व विभूतिखंड समेत दो क्राइम डिटेक्शन टीमों को जांच में लगाया है।

शक है किसी अपने पर
इस बीच, बच्ची के रिश्तेदार दंपती, सिक्योरिटी गार्ड समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। आशंका है कि किसी अपने ने ही हैवानियत की हदें पार की है। वहीं, पीड़ित परिवार का एक सदस्य गायब बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से मिले सुराग
पीएनबी बैंक, एटीएम व एक डॉक्टर समेत पांच घरों के फुटेज में कई अहम सुराग मिले।
पुलिस का अनुमान है कि दरिंदों ने बच्ची का शव सुबह 4 से 4:15 बजे के बीच फेंका है। पांचों घरों के फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है।

मुखबिरों से ली जा रही मदद
इलाके में मुखबिरों का जाल बिछाया गया है। शराब के ठेकों व नशेबाजी के अड्डों पर भी निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए एसएसपी ने एएसपी ट्रांसगोमती के नेतृत्व में चार टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा उठाने वालों से भी पूछताछ
सीओ गोमतीनगर ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने इलाके में भोर में कूड़ा उठाने वाले युवकों से लंबी पूछताछ की है। सभी के नाम-पते नोट किए गए हैं। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई चश्मदीद नहीं मिला है।

मामला दर्ज
पुलिस ने बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या, दुष्कर्म, 3/4 बालक-बालिका लैंगिक शोषण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed