हेलीकॉप्टर से भी नहीं मिली बाघिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहूवाला वन रेंज में आदमखोर बाघिन की तलाश में रिमोट द्वारा संचालित हेलीकॉप्टर से जंगल में तीन घंटे तक सर्चिंग की। लेकिन सर्चिंग बेनतीजा रही, हेलीकॉप्टर के कैमरे में बाघिन की लोकेशन नहीं मिली।
आदमखोर बाघिन को तलाश करने के लिए वन विभाग ने रिमोट द्वारा संचालित मानव रहित हेलीकॉप्टर (यूएवी) का सहारा ले रहा है। बुधवार को साहूवाला रेंज के मदपुरी कंपाट संख्या 12 के जंगल में यूएवी को उड़ाकर वीडियो फुटेज लिए।
विभाग द्वारा तीन घंटे किए प्रयास में कोई नतीजा नहीं निकला। जबकि उड़ान के दौरान रामगढ़ के कक्ष संख्या एक में एक हाथी की फुटेज जरूर दिखाई दी।
बुधवार को आदमखोर बाघिन की तलाश में लगे हेलीकॉप्टर को कमांड करने वाली दिल्ली से पहुंची एक्सपर्ट टीम के अलावा वन विभाग के कंजरवेटर कमलेश कुमार गुप्ता, डीएफओ नजीबाबाद प्रवीण कुमार राघव, एसडीओ महेश चंद्र, वन क्षेत्राधिकारी साहूवाला रेंज बीबीएल शर्मा आदि थे।