फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   NIA is conducting searches at eight locations in Prayagraj, Varanasi, Chandauli, Azamgarh and Deoria of UP

यूपी: आठ जगहों पर NIA की बड़ी छापेमारी, नक्सलियों को फंडिंग पर प्रयागराज-वाराणसी समेत इन जिलों में एक्शन

Tue, 05 Sep 2023 02:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Sep 2023 02:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, देवरिया, वाराणसी, प्रयागराज और चंदौली में  एनआईए ने छापा मारा है। कहा जा रहा है कि नक्सल गतिविधियों से संबंधित जुड़े एक मामले की जांच को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
NIA is conducting searches at eight locations in Prayagraj, Varanasi, Chandauli, Azamgarh and Deoria of UP
NIA छापेमारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सीपीआई (माओवादी) मामले के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, आज़मगढ़ और देवरिया जिलों में आठ स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


एनआईए द्वारा आजमगढ़, देवरिया, वाराणसी, प्रयागराज और चंदौली में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उत्तरप्रदेश में नक्सल गतिविधियों से संबंधित जुड़े एक मामले में आगे की तफ्तीश के लिए जांच एजेंसी द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


वाराणसी के महामानपुरी कॉलोनी स्थित एक घर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार की सुबह छापा मारा। एनआईए की टीम घर में मौजूद एक छात्र संगठन से जुड़ी दो युवतियों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। जिस मकान में पूछताछ चल रही है। उधर सभी की आवाजाही रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईए की टीम ने मंगलवार की सुबह देवरिया शहर के उमानगर इलाके में छापा मारा। जनवादी क्रांति दल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रामनाथ चौहान के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। वह घोषी के उपचुनाव में सपा का प्रचार कर रहे थे। घर के अंदर परिवार के कई लोगों से एजेंसी पूछताछ कर रही है। रामनाथ पहले बीएसपी से भी जुड़े रहे हैं।

 

इसके अलावा कुछ अन्य जगहों पर भी एनआईए की नजर है। नक्सल गतिविधियों से संबंधित जुड़े एक मामले में आगे की तफ्तीश के लिए जांच एजेंसी द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सीपीआई (माओवादी) मामले के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, आज़मगढ़ और देवरिया जिलों में आठ स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

प्रयागराज में एनआईए टीम की छापेमारी
प्रयागराज में एनआईए टीम की छापेमारी चल रही है। PUCL अध्यक्ष सीमा आजाद के आवास पर छापा मारा गया है। नक्सल फंडिंग के मामले में एनआईए की छापेमारी की गई है। चार टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रहीं हैं। शहर के शिवकुटी इलाके में सीमा के घर पर एनआईए की रेड हुई है।

धूमनगंज इलाके से एक छात्र की गिरफ्तारी की खबर है। सत्येश विद्यार्थी नाम के युवक की गिरफ्तारी हुई है। नक्सली गतिविधियों में कुछ दिन पहले रितेश विद्यार्थी को पकड़ा गया था। उसके भाई सत्येश विद्यार्थी समेत अन्य की तलाश में एनआईए की टीम प्रयागराज पहुंची। इसके बाद शिवकुटी समेत अन्य मोहल्लों में सर्च आपरेशन चलाया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed