फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   next election to save country says varun gandhi

अगला चुनाव वोट का नहीं देश बचाने का: वरुण

Sun, 05 May 2013 12:58 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sun, 05 May 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
next election to save country says varun gandhi

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी ने कांग्रेस नीत यूपीए सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा केंद्र सरकार आईसीयू में है और देश खतरे में। चुनाव कभी भी हो सकता है।

विज्ञापन


लोकसभा के अगले चुनाव में लड़ाई सिर्फ वोट हासिल करने की नहीं बल्कि देश बचाने की लड़ाई है। मुलायम व मायावती की पार्टियां उनकी निजी संपत्ति बन गई हैं। सपा व बसपा निहित स्वार्थ में काम करती हैं।
विज्ञापन


देश के स्वाभिमान की इन्हें चिंता नहीं है। जबकि भाजपा कुछ लोगों की नहीं, सबकी पार्टी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर और सब कुछ भूलकर लड़ाई लड़नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरुण शनिवार को कोयला घोटाले और उस पर केंद्र सरकार के रुख के विरोध में चारबाग स्थित दीनदयाल स्मृतिका में पार्टी के धरना में शामिल होने आए थे।

वरुण ने कहा कि पहली बार वामपंथियों के आशीर्वाद से सरकार बनाने वाले यूपीए के दूसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार व घोटालों का रिकॉर्ड बन गया। कर्ज माफी के नाम पर 82 प्रतिशत गरीबों को छला गया।

सरकार से लोगों का भरोसा उठ गया है। वरुण ने कहा कि सत्ता परिवर्तन नहीं व्यवस्था बदलनी होगी। मायावती आएंगी तो ब्राह्मणों पर लाखों मुकदमे करेंगी। सपा आएगी तो उन्हें हटाकर अन्य पर लगाएगी।

गोरखपुर में आतंकी पर से मुकदमा हटाना शर्मनाक है। अंबेडकरनगर में हिंदू वाहिनी के रामबाबू की हत्या हो गई। नाम में राम होने से उसके घर कोई नहीं पहुंचा। जहां राम का नाम होगा, वहां यह कोई नहीं जाएंगे।

धरना को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद लालजी टंडन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही आदि ने भी संबोधित किया।

..जो चिल्लाता है वही होता है चोर
वरुण ने कहा कि देश में पहली बार ऐसी सरकार 10 वर्षों से सत्ता में है, जिसका 70 प्रतिशत से अधिक समय अपने बचाव में बीता है। यह कहते-कहते बीता, ‘मैं चोर नहीं-मैं चोर नहीं।’ यह वही चिल्लाता है जो वास्तव में चोर होता है।

लोगों का भरोसा तोड़ा कांग्रेस ने
वरुण ने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस नीत यूपीए सरकार को लगातार दो बार मौका दिया। पर कांग्रेस ने भरोसा तोड़ दिया। रोज नए घोटाले खुल रहे हैं।

सीबीआई, कोयला मंत्री, रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक आरोपों के घेरे में हैं। घोटालों के आरोपी सुरेश कलमाड़ी संसद में बैठे हैं। डी. राजा और मधु कोड़ा को भी जमानत मिल चुकी है।


चीन से खतरे में है देश

सरकार सरबजीत को नहीं बचा पाई। चीन भारतीय सीमा में घुस आया। देश का सम्मान व स्वाभिमान बचाने में केंद्र सरकार असफल रही है। देश काफी खतरे में है।

अगले चुनाव में देश को बचाने व व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़नी है। यह धरना देश व प्रदेश की स्थितियों को बदलने के लिए है।

भाजपा में ही मरूंगा: वरुण
वरुण गांधी ने कहा कि वह राष्ट्रवादी विचारधारा के चलते भाजपा में हैं। भाजपा में उनका जन्म हुआ है और इसी दल में वह मरेंगे।

भाजपा किसी व्यक्ति की नहीं बल्कि विचारों की पार्टी है और देश के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की हैसियत वरुण गांधी का कॉलर पकड़कर सवाल पूछने की है। किसी गलत फैसले पर डांट सकता है, पूछ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed