फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   newly married man died in train accident

अभी मेहंदी छूटी भी न थी, उजड़ गया सुहाग

Tue, 16 Jul 2013 11:50 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 16 Jul 2013 11:50 AM IST
विज्ञापन
newly married man died in train accident

चार दिन पहले ही हाथों में मेहंदी लगी, मांग सजी और नई जिंदगी की सपने संजोए ससुराल पहुंची युवती का सुहाग उजड़ गया।

विज्ञापन


काल के क्रूर हाथों ने सोमवार सुबह उसके पति की जिंदगी छीन ली। मलाक गांव में रेलवे ट्रैक पार करते समय चार दिन पहले दूल्हा बना रामनरेश ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवा बैठा।

गोसाईंगंज क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा सा पसर गया। जिस घर में एक दिन पहले तक खुशियां चहक रही थीं, अचानक उस घर पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन


11 जुलाई को हुई थी शादी

निलमथा कैंट निवासी रामबहादुर यादव के बेटे रामनरेश (26) की 11 जुलाई को बंथरा निवासी राजकुमारी से शादी हुई थी। पूरे घर में खुशियों का माहौल था। भाई उदेश ने बताया कि सुबह रामनरेश किसी काम से बाहर निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद गांव वालों ने ट्रैक पर शव देखा। मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों को पहले तो यकीन ही नहीं हुआ। लेकिन जब घटना स्थल पर पहुंचे तो सन्न रह गए।

बेसुध हुई दुल्हन
रामनरेश की मौत की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। घर के लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि नवविवाहिता राजकुमारी को कैसे बताया जाए कि, उसका दाम्पत्य जीवन शुरू होने से पहले ही उजड़ गया। पति के मौत की खबर मिलते राजकुमारी बेसुध हो गई।


बेटे की शादी का जश्न मना रहे बूढ़े मां-बाप के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। वे सिर्फ एक ही बात दोहरा रहे थे कि भगवान इतना क्रूर कैसे हो सकता है। पड़ोसी और रिश्तेदार परिवार के लोगों को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed