{"_id":"88189d54-6d53-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"new-train-from-ballia-to-delhi-in-memory-of-delhi-gangrape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया की याद में बलिया से दिल्ली तक नई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटिया की याद में बलिया से दिल्ली तक नई ट्रेन
वाराणसी/ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2013 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल राज्यमंत्री कोटला जयसुरिया प्रकाश रेड्डी ने कहा कि रेलवे दिल्ली गैंगरेप कांड की शिकार बिटिया की याद में बलिया से नई दिल्ली तक नई ट्रेन चलाएगी। इसकी घोषणा सोनिया गांधी पहले ही कर चुकी हैं। शनिवार को बनारस दौरे पर आए रेल राज्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि रेलगाड़ियों में महिलाओं को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए महिला कांस्टेबिलों की भर्ती की जाएगी। एक लाख आरपीएफ जवानों की भर्ती होगी, ताकि जवानों की कमी दूर हो सके। उन्होंने कहा कि रेल बजट में रेलवे प्रति किलोमीटर पांच से छह पैसे की दर से किराया बढ़ाने की तैयारी में है। डीजल के दाम में बढ़ोतरी के कारण किराया बढ़ाना अपरिहार्य हो गया है।
विज्ञापन
रेलवे को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और ढांचागत विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपये की जरूरत है। इसके लिए विश्व बैंक से बात चल रही है। रेलवे को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने में 15 वर्ष लग जाएंगे। रेल बजट में नई रेल लाइनें बिछाने और नई ट्रेनें चलाने को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन