फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   new controversial poster of rahul and manmohan

राहुल-मनमोहन के पोस्टर पर मचा बवाल

Thu, 03 Apr 2014 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 03 Apr 2014 02:22 PM IST
विज्ञापन
new controversial poster of rahul and manmohan

इलाहाबाद में कांग्रेस की जीत के लिए हवन-यज्ञ करने वाले कांग्रेसी नेता हसीब अहमद समेत छह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। कांग्रेस जिला सचिव हसीब अहमद समेत सभी कांग्रेसियों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और लोकप्रतिनिधित्व कानून के तहत दारागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी से भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


श्री ऋषि ज्ञान योग प्रसार सेवा समिति के सचिव सत्य प्रकाश मिश्रा ने दारागंज पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कांग्रेसी नेता हसीब अहमद समेत कुछ कांग्रेसी बुधवार की सुबह यज्ञशाला के पास पहुंचे। कांग्रेसियों ने पहले तो यज्ञशाला के आसपास स्थित पेड़ों की डालियां तोड़ी और फिर कूड़ा करकट जमा कर हवन यज्ञ किया।
विज्ञापन


सत्य प्रकाश का कहना है कि उनके इस कृत्य से न सिर्फ यज्ञशाला अपवित्र हुई बल्कि हिंदू समाज से जुड़े लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। कांग्रेसियों पर दो वर्गों के बीच सद्भाव का माहौल खराब करने का भी आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हसीब अहमद समेत पांच कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस कार्रवाई के अलावा इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी पी गुरुप्रसाद से भी की गई है। जिला प्रशासन की ओर से भी प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीने पर विवादित पोस्टर लगाकर किया यज्ञ

new controversial poster of rahul and manmohan

इलाहाबाद में पहले पोस्टर के जरिए सोनिया को बीमार बताकर विवादों में घिर चुके कांग्रेस के दो स्थानीय नेताओं ने अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को महाभारत का अर्जुन और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सारथी श्रीकृष्ण के रूप में पेश किया।

नया पोस्टर लेकर कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ दोनों नेताओं ने संगम पर यज्ञ किया। मामले के मीडिया में आने के बाद जब पूछताछ होने लगी तो पोस्टर सीने पर लगाकर फोटो खिंचवाने वालों ने ही इससे पल्ला झाड़ लिया और तर्क दिया कि यह भाजपा की साजिश थी।

पोस्टर को लेकर संगमनगरी में एक बार फिर चर्चा छिड़ गई। इस मामले में पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि पूरे प्रकरण से पार्टी की अनुशासन समिति से अवगत कराया जाएगा।

पोस्टर को बताया भाजपा की साजिश

new controversial poster of rahul and manmohan

शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव हसीब अहमद और युवक कांग्रेस के श्रीशचंद्र दूबे की अगुवाई में मंगलवार को संगम तट पर हवन यज्ञ का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुछ कांग्रेसी ऐसे पोस्टर लेकर पहुंचे थे जिसमें पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अर्जुन और प्रधानमंत्री मनमोहन को सारथी के रूप में दर्शाया गया था।

हसीब समेत कांग्रेसियों ने पोस्टरों के साथ बाकायदा फोटो भी खिंचवायी लेकिन बाद में इससे किनारा कर लिया। सचिव हसीब अहमद ने तर्क दिया कि यह भाजपा की साजिश है। अज्ञात लोगों ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर वितरित किया।

यह पूछे जाने पर कि पोस्टर के साथ बाकायदा फोटो क्यों खिंचवायी? इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

दोनों पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

new controversial poster of rahul and manmohan

कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम कृष्ण पांडेय का कहना है कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है। शहर अध्यक्ष अभय अवस्थी का कहना है कि उन्हें प्रकरण की मौखिक जानकारी दी गई है। पूरे प्रकरण से पार्टी की अनुशासन समिति को अवगत कराया जाएगा। अनुशासन समिति अपने स्तर से प्रकरण को देखेगी।

सचिव हसीब अहमद और श्रीश चंद्र दूबे इससे पहले भी एक अन्य पोस्टर को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। पार्टी आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद दोनों कांग्रेसियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी। बाद में दोनों को पार्टी में इस शर्त के साथ शामिल कर लिया था अब वे दोबारा ऐसा कोई काम नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed