{"_id":"7eb5716e-e469-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"nephew-attacked-his-aunt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा सी बात पर भतीजे ने क्या कर डाला चाची के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा सी बात पर भतीजे ने क्या कर डाला चाची के साथ
लखनऊ/ इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Jul 2013 12:25 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में रिश्तों का खून बहना जारी है। पढ़ाई के लिए अपने चाचा के घर रह रहे एक किशोर ने सिर्फ घर जाने की जिद के चक्कर में अपनी चाची की जान लेने की कोशिश कर डाली।
पीजीआई क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में पढ़ाई में मन न लगने की वजह से यह किशोर अपने घर भेजे जाने की जिद कर रहा था और इसी बात पर उठे विवाद में उसने बुधवार को अपनी चाची के पेट में चाकू घोंपकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
महिला की चीख-पुकार सुन जब पड़ोसी आए थे, तो भतीजे ने डरकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस को सूचना देने के साथ-साथ पड़ोसियों ने घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जरा सी बात पर बिगड़े हालात
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सिटकनी तोड़कर भतीजे को बाहर निकाला। वह फिलहाल थाने में है।
चार महीने पहले किशोर का चाचा उसे पढ़ाने के लिए अपने गांव से लखनऊ ले आया था। वृंदावन कॉलोनी सेक्टर पांच बी-100 में रणजीत गुप्ता अपनी पत्नी पूजा गुप्ता के साथ रहते हैं। वह स्टेट बैंक में कर्मचारी हैं।
चार महीने पहले पटना से आया था
रणजीत पटना निवासी अपने बड़े भाई दिनेश गुप्ता के बड़े बेटे चौदह वर्षीय राजू (काल्पनिक नाम) को चार महीने पहले पढ़ाई के लिए अपने साथ ले आए थे। यहां पर उन्होंने उसका दाखिला एलपीएस में सातवीं क्लास में करा दिया था।
लेकिन राजू का मन यहां पढ़ाई में नहीं लग रहा था और वह लगातार वापस गांव जाने की जिद करता रहता था।
बुधवार शाम इसी बात पर भतीजे राजू व चाची पूजा में कहासुनी हुई। थोड़ी देर बाद दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि राजू ने चाची के पेट में चाकू मार दिया।