{"_id":"db3277ce-e55a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"naxals-may-attack-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस ने जारी किया अलर्ट, आ रहे हैं नक्सली!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस ने जारी किया अलर्ट, आ रहे हैं नक्सली!
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Jul 2013 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुफिया एंजेंसियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस को सतर्क रहने को कहा है। सभी जिलों को अलर्ट किया जा चुका है और यहां कभी भी हाई अलर्ट जारी हो सकता है। खतरा है नक्सलियों से।
विज्ञापन
खुफिया तंत्र ने उत्तर प्रदेश को जानकारी दी है कि सूबे में नक्सली हमला हो सकता है। उनके पास खबर है कि इसके लिए नक्सली तैयारी कर रहे हैं।
स्पेशल मीटिंग बुलाई
इसी के मद्देनजर आनन-फानन में शुक्रवार दोपहर एडीजी कानून-व्यवस्था अरुण कुमार ने स्पेशल मीटिंग बुलाई। इसमें पुलिस के आला अधिकारी शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में इस खतरे से निपटने की तैयारियों पर गहन चर्चा हुई।
विज्ञापन
पहले भी हुई थी तस्दीक
अमर उजाला ने पहले ही बताया था कि यूपी नक्सलियों के राडार पर आ चुका है और वे कभी भी अपने कम प्रभाव वाले इलाकों में पुलिस को निशाना बना सकते हैं। नक्सली पहले ही सूबे के 13 जिलों में डेरा डाल चुके हैं।
विज्ञापन
की गई वीडियो कांफ्रेंसिंग
खबर यह भी है कि एडीजी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इसकी जानकारी विभिन्न जिलों और अधिकारियों को दी। इसके अलावा, उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कांवरिया और रमजान के मुताल्लिक भी चौकन्ना रहने की हिदायत दी।
उन्होंने माफिया गिरोहों और कम्यूनिटी पुलिसिंग पर भी खासा ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
खूफिया एजेंसियों को शक है कि यूपी के चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र के अलावा कम नक्सल प्रभावित इलाकों में अपनी जमीन तैयार करने के लिए पुलिस बल पर धावा बोल सकते हैं।