फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   narendra modi entry of Uttar Pradesh in Ghaziabad

यूपी में गाजियाबाद से होगी मोदी की एंट्री

Sun, 30 Jun 2013 12:31 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
narendra modi entry of Uttar Pradesh in Ghaziabad

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद शहर में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक ने यूपी में नरेंद्र भाई मोदी की प्रभावशाली एंट्री की बुनियाद रख दी।

विज्ञापन


पूरी बैठक में मोदी का जादू छाया रहा। दिल्ली से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर बैठक आयोजित करने के मायने मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज पांडेय के बयान से स्पष्ट थे, कि केंद्र की सत्ता का रास्ता यूपी से जाता है।
विज्ञापन


पार्टी के कई दिग्गजों का मानना है कि मोदी के इसी रास्ते को साफ करने के लिए बैठक का स्थान गाजियाबाद चुना गया।

मोदी-राजनाथ पर जोरदार तालियां
लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मोदी का नाम आते ही महिलाओं ने जमकर तालियां बजाईं।

आयोजन स्थल पर जगह-जगह मोदी और राजनाथ सिंह के कटआउट गाजियाबाद के जरिए पूरे प्रदेश को संदेश दे रहे थे कि प्रदेश में मोदी की विजय तय करने के लिए पार्टी का महिला कैडर भी कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबकी जुबां पर मोदी
आयोजन में आईं महिलाओं के रुख को भांपते हुए राजनाथ सिंह ने भी अपने भाषण में मोदी को चुनाव कमान सौंपे जाने की बात पुरजोर तरीके से कही।

इस पर जमकर तालियां बजी। चेन्नई से बैठक में भाग लेने आईं पार्टी की महिला विंग महामंत्री तमिलनाई ने कहा कि पूरे देश की तरह दक्षिण भारत में भी मोदी के नाम की लहर है।

मोदी के नेतृत्व में ही देश में अगली सरकार बनेगी। गुजरात की सांसद दर्शना ने कहा कि मोदी भाई के विकास के मॉडल को पूरी दुनिया ने सराहा है।

किटी पार्टी में राजनीति
राजनाथ सिंह ने लोकसभा चुनावों में महिलाओं को सामाजिक कार्यों के जरिए पार्टी से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा किटी पार्टी जैसे आयोजनों के जरिए महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के सुझाव पर भी सहमति जताई।

इस अवसर पर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए मोर्चा की पत्रिका ‘हमारी बहनें’ का भी विमोचन हुआ।

बैठक में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत देश भर से आईं महिलाएं भाग ले रही हैं।

दिनेश गोयल की मजबूत दावेदारी
भाजपा के सूत्रों के मुताबिक महिला मोर्चा का कार्यक्रम अपने कालेज में करवाकर दिनेश गोयल ने लोकसभा टिकट की दावेदारी पर मजबूती से दावा ठोंक दिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले यह आयोजन साहिबाबाद के एक कालेज में होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed