फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Zip election will be fought in alliance against BJP: Imran

भाजपा के खिलाफ गठबंधन कर लड़ा जाएगा जिपं का चुनाव: इमरान

Sun, 06 Jun 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Zip election will be fought in alliance against BJP: Imran
भाजपा के खिलाफ गठबंधन कर लड़ा जाएगा जिपं का चुनाव: इमरान
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा की बांटो और राज करो की नीति ने देश को पूरी तरह बरबाद करके रख दिया है। अब समय आ गया है भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम किया जाए। आगामी जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस, सपा, किसान यूनियन और भीम आर्मी गठबंधन कर चुनाव लड़ा जाएगा। गठबंधन में शामिल होने को बसपा के लिए भी दरवाजे खुले रखे गए हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व दिल्ली प्रदेश के सह प्रभारी बनने के बाद रविवार को देवबंद पहुंचे इमरान मसूद का नगर अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। साद सिद्दीकी के आवास पर पहुंचे इमरान मसूद ने कहा की देश में सेक्युलरिज्म की लड़ाई सांप्रदायिक ताकतों से है और इन ताकतों को रोकने के लिए आज विपक्ष का एकजुट होना जरूरी है। इसलिए अगर सेक्युलर ताकतें एकजुट नहीं हुईं तो स्थिति और भी भयावह हो जाएगी। उन्होंने कहा आज कुछ लोग भाजपा की गाड़ी और गोद में बैठकर सेक्युलर ताकतों को कमजोर कर भाजपा को जीता कर मजबूत करना चाहते हैं। ऐसे लोगों के इरादों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस नेता सैयद हारिस के आवास पर भी इमरान मसूद का स्वागत किया गया। इमरान मसूद ने मजनूवाला रोड स्थित सपा नेता कार्तिकेय राणा के कार्यालय पहुंच देवबंद ब्लाक प्रमुख चुनाव में उन्हें समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान अहमद सिद्दीकी, अजय त्यागी, शहाब नबी सिद्दीकी, शमशाद जंग, अहमद गौड़, संजय त्यागी, इमरान गौड़, चौधरी भूरा, मूसा चौधरी, सलमान कुरैशी, नौशाद अंसारी, नबील उस्मानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed