फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Youth will become character by Vedic improvement'

‘वैदिक संस्कारों से चरित्रवान बनेंगे युवा’

Fri, 12 Feb 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
'Youth will become character by Vedic improvement'
संतोष विहार में वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर पंडित राजपाल आर्य को सम्मानित करते आर्य विद्वान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
‘वैदिक संस्कारों से चरित्रवान बनेंगे युवा’
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आर्य समाज के संस्थापक, महान समाज सुधारक एवं युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर यज्ञ में किया गया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि वैदिक संस्कारों से देश के युवा चरित्रवान बनेंगे।
संतोष विहार में वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर महर्षि दयानंद सरस्वती की 197वीं जयंती मनाई गई। वेदमंत्रों से यज्ञ में आर्यजनों ने आहुति दी। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि महाभारत के बाद ऋषि दयानंद जैसा वेदों का प्रकांड विद्वान भारत में नहीं जन्मा है, जिन्होंने पाखंड, अंधविश्वास के खिलाफ वेदों की ओर लौटो का आह्वान किया था। ऋषि की प्रेरणा से आजादी आंदोलन में लोगों ने बलिदान दिए। उन्होंने स्त्री शिक्षा, अछूतो उद्धार, गौ-हत्या प्रतिबंध पर देशव्यापी आंदोलन चलाया।
विज्ञापन

आरपी शर्मा ने महर्षि के प्रेरक प्रसंग सुनाए। पुरोहित राजपाल आर्य मेदपुर को आचार्य गुरुदत्त आर्य ने शॉल और सम्मान राशि भेंट की। आंनदपाल सिंह आर्य, आरपी शर्मा, मंगत सिंह आर्य, मास्टर सोम पाल सिंह आर्य, राजेंद्र प्रसाद, पूर्व बीईओ सहदेव सिंह आर्य, यशपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed