{"_id":"645390ea589f48d8ab040b44","slug":"youth-showed-enthusiasm-by-casting-vote-for-the-first-time-muzaffarnagar-news-c-14-1-210873-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: युवाओं ने पहली बार वोट डालकर दिखाया जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: युवाओं ने पहली बार वोट डालकर दिखाया जोश
विज्ञापन
- प्रथम नागरिक बनाने में छात्राओं में दिखी खासी दिलचस्पी
- बोलीं मतदाता, बेटियों की उच्च शिक्षा एवं विकास का मुद्दा रहा प्रमुख
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मतदान केंद्रों पर पहली बाद मतदान कर युवतियां खासी उत्साहित दिखीं। परिजनों के साथ बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। बेटियां बोली कि उच्च शिक्षा, सफाई, सुंदरीकरण और विकास के मुद्दे पर पहली बार मतदान किया। नए वोटरों में खासा जोश था।
शहर के सुभाष नगर निवासी सृष्टि शर्मा नीट की तैयारी कर रहीं है। पहली बार मतदान किया। बोली, नगर की सफाई और विकास के मुद्दे पर मतदान किया। हर बार मम्मी-पापा और बड़ों को वोट डालते देखती थी। इस बार पात्र होने पर उन्हें वोट डालने का मौका मिला। बेटियों की सुरक्षा के लिए नपा को हर चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर फोकस होना चाहिए।
चरथावल कस्बे के बाजार खुर्द निवासी नव विवाहिता सपना त्यागी ने ससुराल में आकर पहली बार वोट डालकर उत्साहित नजर आईं। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे पर वोट किया।
विज्ञापन
चरथावल में आर्य कन्या इंटर कॉलेज के बूथ पर बीबीए कर रहीं छात्रा इशिता सिंघल अपनी मम्मी के साथ पहुंचीं। वोट को लेकर वह उत्साह से लबरेज थी। बताया कि हमेशा सोचती थी वोट डालना कैसा लगता होगा? इस बार मौका मिलने पर यह ज्ञिज्ञासा खत्म हो गई।
भोकरहेड़ी के मतदान केंद्र पर तनू चौधरी वोट डालने पहुंची। प्रथम नागरिक चुनने का पहले बार अवसर मिला। जलपान करने के बाद सीधे केंद्र पर पहुंची और मतदान किया। सुंदरीकरण के मुद्दे पर वोट किया।
-- -
छात्रा सोनिया को भोकरहेड़ी का चेयरमैन और वार्ड सभासद चुनने का पहली बार मौका मिला। बताया जनप्रतिनिधि को युवाओं के विकास और उच्च शिक्षा का ख्याल रखना प्राथमिकता में होना चाहिए।
भोकरहेड़ी में छात्रा नेहा चौधरी पहली मतदान कर हर्षित नजर आईं। बोली बेटियों की शिक्षा, नगर की सफाई व्यवस्था और जल आपूर्ति पर ध्यान होना चाहि। इसी मुद्दे को ध्यान में रखकर वोट किया।
छात्रा आस्था चौधरी ने बताया उन्होंने पहली बार मतदान किया। भोकरहेड़ी निवासी युवा मतदाता आस्था को चुने जनप्रतिनिधि से उच्च एवं रोजगारपरक शिक्षा केंद्र खुलवाने की आस है।
भोकरहेड़ी की छात्रा राबिन रेशू की पहली बार वोट बनीं। उन्होंने उत्साहपूर्वक कतार में लगकर मतदान किया। उनका कहना है कि चेयरमैन कोई बनें, पर बिना भेदभाव के पूरे नगर का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता में होना चाहिए।
पहले बार किया वोट तो खिले चेहरे
नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में पहुंची गरिमा जैन ने कहा कि उसने पहली बार मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई।
जैन डिग्री कॉलेज में पहुंची इकरा ने भी पहली बार मतदान कर खुशी जताई। मीरापुर वार्ड पांच पर कुमारी संजना ने भी पहली बार अपने मत का प्रयोग किया।
मतदान करने के बाद बरात लेकर गया दूल्हा
खतौली। मोहल्ला मिठठूलाल निवासी अभिषेक गोयल मतदान के बाद बरात लेकर गया। दूल्हे ने पहले मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। उसके बाद वह मंदिर जाकर पूजा अर्चना करने के बाद बरात लेकर गया। दूल्हे अभिषेक का कहना था कि मतदान कर ही हम अपनी पसंद के प्रत्याशी को चुन सकते है। जो नगर का विकास कर सके। उन्होंने कहा कि मतदान अवश्य करना चाहिए। इसके बाद वह तिगाई गांव चला गया।