फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth run with passion

जज्बे के साथ दौड़े मुजफ्फरनगर के युवा

Sat, 09 Dec 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 09 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth run with passion
भर्ती के लिए अभ्यर्थी के सीने की माप करते सेना का जवान। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में सेना भर्ती में शनिवार को मुजफ्फरनगर का नंबर रहा। स्थानीय युवाओं ने जज्बे के साथ दौड़ लगाई। इनमें से 690 चुने गए, जो सेना में फौजी बनेंगे। अंतिम दिन अभ्यर्थियों की सबसे अधिक भीड़ रही। इस दौरान भर्ती देखने के लिए भौर में ही लोग मकानों की छत पर चढ़ गए।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती में शनिवार को जनपद के अभ्यर्थियों को बुलाया गया। जनपद की खतौली, जानसठ तहसील के अलावा नगरीय क्षेत्र के अभ्यर्थी भर्ती में पहुंचे। जिले से 11936 युवा पंजीकृत थे, जिनमें से 6630 भर्ती स्थल पर पहुंचे। यहां ग्राउंड पर पहुंचने से पहले 233 अभ्यर्थी हाइट में मात खा गए, जबकि 3697 अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला। जिनकी देर रात करीब दो बजे मैदान पर एंट्री के बाद कागजी जांच की गई। सुबह युवाओं की दौड़ कराई गई। दौड़ में 6397 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 690 उत्तीर्ण हुए। अब तक दौड़े अभ्यर्थियों में सबसे अधिक जनपद के युवा चुने गए हैं। युवाओं ने दमखम दिखाकर सेना के अधिकारियों को प्रभावित किया। चयनित अभ्यर्थियों के बाद अन्य को बाहर कर दिया गया। भर्ती देखने के लिए सुबह सवेरे जाट कॉलोनी, नुमाइश मैदान के अलावा स्टेडियम के आसपास रहने वाले लोग अपने मकानों की छत पर चढ़ गए। जनपद के युवाओं की भर्ती देखी। इस दौरान शोर होने पर सेना के अधिकारियों ने आपत्ति भी जताई। जिसके बाद लोग छतों से नीचे उतर सके।
विज्ञापन
टंढेड़ा के रोहित को किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। जनपद की भर्ती के दौरान 1600 मीटर की दौड़ हुुई। जिसे पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को साढ़े पांच मिनट से अधिक समय दिया जाता है। शनिवार को जैसे ही दूसरी टुकड़ी की दौड़ कराई गई। उसमें शामिल जानसठ के गांव टंढेड़ा निवासी अभ्यर्थी रोहित पुत्र मनोज ने दौड़ को 4 मिनट 50 सेकेंड में ही पूरा कर लिया। रोहित के उत्साह और दौड़ को देखकर कर्नल रजनीश मेहता ने उसे आर्मी का बैग और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच मुजफ्फरनगर। सेना भर्ती के लिए चुने गए अभ्यर्थियों की रविवार से मेडिकल जांच होगी। इसके लिए सेना के चिकित्सक युवाओं का मेडिकल करेंगे। मेडिकल के साथ अन्य परीक्षण होने के बाद युवाओं को सेना की ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए सेना के अफसरों ने तैयारियां पूरी कर ली है।
एक नजर में अभ्यर्थियों का आंकड़ा वर्ग-----------पंजीकृत------फुटफाल------हाइट रिजेक्ट----दौड़े सोल्जर क्लर्क--1940-------985-----------30------------955 सोल्जर जीडी --6865------4214----------153-----------4061 सोल्जर टीडीएन -2159----967-------------25------------942 सोल्जर टेक्नीकल--728---343-------------18------------325 सोल्जर एनए, (वेट)-244---121-------------07------------114
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed