{"_id":"65006a8fac75c3fb630f5126","slug":"youth-resolved-to-participate-in-the-prosperity-of-the-country-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-7361-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: युवाओं ने लिया देश की समृद्धि में सहभागी बनने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: युवाओं ने लिया देश की समृद्धि में सहभागी बनने का संकल्प
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज में परवाज़ सोशल फाउंडेशन की ओर से युवा संवाद इंडिया 2047 का आयोजन हुआ। युवाओं ने पंच प्रण को आत्मसात कर देश की समृद्धि में सहभागी बनने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपर जिला सहकारी अधिकारी सतीश गौतम ने कहा कि आजादी के नायकों ने हमें आजादी दिलाई। ऐसे में अब आजाद देश को विकसित राष्ट्र और विश्वगुरु बनाने की जिम्मेदारी हमारी है। प्रवक्ता सुचित्रा सैनी ने विरासत पर गर्व करने पर जोर देते हुए भारतीय संस्कृति के दर्शन के प्रति सदैव जिज्ञासु रहने की बात कही। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि किसी भी देश की युवा जनसंख्या उस राष्ट्र की सबसे अनमोल शक्ति होती है, जिसकी और राष्ट्र उम्मीदों से देखता है। युवाओं को अपनी अहमियत समझते हुए विकास में अग्रणी भूमिका निभाने की जरूरत है। उप प्रधानाचार्य नितिन कुमार, जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा, एम शाहवेज, नीलम भटनागर, कमर इंतेखाब मौजूद रहे।