{"_id":"60db64b28ebc3ebb940f83e2","slug":"youth-protested-demanding-army-recruitment-muzaffarnagar-news-mrt5450941158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। युवाओं ने जिले में सेना भर्ती की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। हाथों में तिरंगा लहराते हुए अपनी मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के प्रयास से सेना भर्ती कार्यालय मेरठ की ओर से जारी सूचना के तहत मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में 12 से 31 मई तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाना था, लेकिन कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए भर्ती रैली को 31 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया। उस समय कहा गया था कि 31 मई के बाद इस पर निर्णय लिया जायेगा, लेकिन इसके एक माह बीत जाने के बाद भी कोई निर्णय नहीं हो पाया है। भर्ती रैली के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 अप्रैल को पूरी हो चुकी है, लेकिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड अभी तक भी जारी नहीं किये गये हैं।
मुजफ्फरनगर में प्रस्तावित इस सेना भर्ती रैली में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्घनगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ जिले के युवाओं को शामिल होना था। भर्ती रैली में शामिल विभिन्न पदों में सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट या नर्सिंग असिस्टेंट वेटरनरी, सोल्जर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल और सोल्जर ट्रेड्समैन की भर्ती होनी है। युवाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर इस रैली का आयोजन शीघ्र ही कराये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने एक ज्ञापन भी सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह को सौंपा।