फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth protest at house of Minister Sanjeev Balyan and demand age relaxation in UP Police Bharti

UP Police Bharti: केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के घर पर युवाओं का प्रदर्शन, कर रहे उम्र में छूट की मांग

Mon, 25 Dec 2023 02:10 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 Dec 2023 02:10 PM IST
सार

UP Police Bharti : युवाओं ने यूपी पुलिस भर्ती में उम्र में छूट की मांग को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मंत्री संजीव बालियान को मांग पत्र सौंपा गया।

विज्ञापन
Youth protest at house of Minister Sanjeev Balyan and demand age relaxation in UP Police Bharti
युवाओं ने मंत्री संजीव बालियान के आवास पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस की भर्ती में उम्र की छूट के लिए युवाओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर प्रदर्शन किया। युवाओं का कहना था कि भर्ती प्रक्रिया पांच साल की देरी से शुरू हुई, इसलिए छूट मिलनी चाहिए।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में सोमवार को युवा केंद्रीय राज्यमंत्री के एटूजेड कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। युवाओं ने कहा कि 60244 पर पर भर्ती के लिए 27 दिसंबर से आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती  2018 में होनी थी, इंतजार में हमारी उम्र निकल गई। इस वजह से अब उम्र में पांच साल की छूट मिलनी चाहिए। युवाओं के सामने रोजगार का संकट है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बल्लेबाजी करते हुए हार्ट अटैक: जवान बेटे की मौत से टूटा कहर, सदमे में पत्नी, पांच साल पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया लटकने में युवाओं का दोष नहीं, बल्कि सरकार की चूक रही है। ऐसे में अब युवाओं को उम्र की छूट देना भी सरकार की जिम्मेदारी है। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा गया।

यह भी पढ़ें: UP Police Bharti : सिपाही भर्ती को लेकर जयंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र, युवाओं के लिए रखी ये बड़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed