फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth of Wajidpur beaten to death

वाजिदपुर के युवक की पीटकर हत्या करने का आरोप

Tue, 09 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Youth of Wajidpur beaten to death
वाजिदपुर के युवक की पीटकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

जानसठ। गांव वाजिदपुर कवाली के परिजनों ने युवक की गांव के ही युवकों के द्वारा पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है । पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर धारा 307 का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है। इस बात की इंस्पेक्टर ने पुष्टि की है।

पुलिस ने बताया कि गांव वाजिदपुर कवाली निवासी बबलू का 19 वर्षीय पुत्र रमन उर्फ छोटू रविवार को क्षेत्र के एक गांव में भैंसा बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता में गांव के युवकों के साथ गया था। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही युवकों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट में रमन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रमन को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मेरठ मेडिकल में युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर गया। मंगलवार शाम को युवक का शव गांव में पहुंचा। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने रमन की हत्या करने का गांव के युवकों पर आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस ने तीन युवकों के विरुद्ध धारा 307 का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से पीटकर रमन की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। इस संबंध में इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर धारा 307 का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में दो नामजद आरोपी युवकों को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed