फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth of Amroha and Hasanpur took flight

अमरोहा और हसनपुर के युवाओं ने भरी उड़ान

Sat, 01 Oct 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Youth of Amroha and Hasanpur took flight
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोंजित भर्ती में प्रतिभाग करते अभ्यर्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- 07 हजार युवाओं ने कराया था पंजीकरण
विज्ञापन

- 5.5 हजार हुए अग्निवीर भर्ती में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अग्निवीर भर्ती रैली में अमरोहा सदर और हसनपुर तहसील के युवाओं ने जोर आजमाइश की। करीब साढ़े पांच हजार युवाओं ने दौड़ में प्रतिभाग कर उड़ान भरी। भर्ती के लिए युवा उत्साहित दिखे।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार सुबह करीब छह से 11 बजे तक शारीरिक परीक्षा कराई गई। दोनों तहसीलों के युवाओं को तीन-तीन सौ के ग्रुप में युवाओं को दौड़ाया गया। सफल अभ्यर्थियों को अन्य परीक्षाओं में शामिल किया गया। इससे पहले बृहस्पतिवार रात अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर एक बजे से प्रवेश दिया गया। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। नुमाइश ग्राउंड के मुख्य गेट पर प्रवेश पत्र चेक किए गए। बिना प्रवेश पत्र के पहुंचे युवकों को वापस भेज दिया गया। शैक्षिक प्रमाण पत्र चेक किए गए। दौड़ में युवाओं ने खूब दम दिखाया।
विज्ञापन

भर्ती में आज सहारनपुर की बारी
सेना भर्ती में शनिवार को सहारनपुर सदर, देवबंद और रामपुर मनिहारन तहसील के अभ्यर्थियों की बारी है। ट्रेन, बसों और निजी वाहनों से अभ्यर्थी शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंच गए। वेदांता फार्म, रालोद कार्यालय, भाकियू कार्यालय और गुरुद्वारे में अभ्यर्थियों के ठहरने और खाने का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार नहीं तो दोबारा करेंगे मेहनत
अमरोहा से भर्ती में शामिल होने आए विशाल कुमार ने कहा कि इस बार भाग्य ने साथ नहीं दिया। अगली भर्ती का इंतजार करेंगे और अधिक मेहनत के साथ प्रतिभाग करेंगे।
हम फिर आएंगे जोर आजमाइश करने
हसनपुर के सलिल ने कहा कि इस बार दौड़ पास नहीं कर सके हैं, लेकिन अगली बार फिर अपनी ताकत दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed