फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth jumped in Ganganahar, police saved

गंगनहर में युवक ने लगाई छलांग, पुलिस ने बचाया

Tue, 15 Feb 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Youth jumped in Ganganahar, police saved
खतौली। एक युवक गंग नहर पुल से पानी में कूद गया। स्कूल से आ रहे बच्चों ने शोर मचाया तो वहां पर तैनात होमगार्ड के जवान दौड़ पड़े। युवक को पानी से बाहर निकाला और उसे थाने ले आए। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर गंगनहर में एक युवक के कूदने की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। गंगनहर पुल पर ड्यूटी दे रहे होमगार्ड ने उसे पानी से बाहर निकाल लिया। युवक की जाकिट व मोबाइल से उसकी आईडी का पता चला। फोन पर सूचना देने पर युवक का फूफा सतपाल निवासी पमनावली थाने पहुंचा, उसने बताया कि वह कुछ दिन से उसके पास रह रहा है। वह पुरकाजी क्षेत्र के अब्दुलपुर गांव का रहने वाला है। इसका नाम राजकुमार है। यह मानसिक रोगी है, न जाने किस प्रकार यह घर से निकलकर यहां पहुंच गया। पुलिस ने गहनता से पूछताछ के बाद युवक को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed