फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth injured in assault dies during treatment

मारपीट में घायल युवक की अस्पताल में मौत

Thu, 01 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in assault dies during treatment
मोरना। दो दिन पहले गांव भुवापुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल युवक विनीत की मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में दर्ज मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया हैं।
विज्ञापन

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव भुवापुर में सोमवार शाम विनीत के बच्चे परिवार की ही एक बोगी पर बैठकर खेल रहे थे। इसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि नवीन व उसके पिता ने हमला कर विनीत को तबल से हमला कर घायल कर दिया था। विनीत को भोपा सीएचसी पर ले जाया गया। वहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया । हालत में सुधार न होने पर विनीत को मेरठ के सुभारती अस्पताल में ले जाया गया, जहां बुधवार को उपचार के दौरान विनीत की मौत हो गई। विनीत के परिवार में उसकी पत्नी सोनिया व बेटा चांद (6) और कृष्णा (4) है। परिवार में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि विनीत के शव का मेरठ में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed