फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth honored in Uttar Pradesh Police

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश पुलिस में युवाओं को किया सम्मानित

Wed, 14 May 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Youth honored in Uttar Pradesh Police
-भोकरहेड़ी में दक्ष युवा जागरुकता मंच के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। भोकरहेड़ी में दक्ष युवा जागरुकता मंच के तत्वावधान में यूपी पुलिस में चयनित युवाओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने यूपी पुलिस में चयनित शिवानी राजपूत पुंडीर, पूजा राजपूत पुंडीर, अभिषेक सहरावत, अभय सहरावत, अभिषेक सहरावत, उदित सहरावत, शुभम कुमार को बैग भेंट किया।
प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं। युवाओं द्वारा ही देश प्रगति की ओर तेजी से अग्रसर होगा। युवा देश को एक नई दिशा देंगे। युवा अपना लक्ष्य निर्धारित कर सही दिशा में मेहनत करें तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार ने कहा कि कस्बे के एक साथ 8 युवक-युवतियों का यूपी पुलिस में चयन होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। खास तौर पर दो लड़कियों का इसमें शामिल होना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। डॉ. अनिल प्रजापति ने अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, जो इस बार चयनित नहीं हो सके, वह निराश न हों और पूरी लगन से तैयारी जारी रखें, सफलता अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सचिन कुमार, ब्रजवीर सिंह, रामकुमार शर्मा, ब्रजवीर सिंह, डॉ. राजकुमार, डॉ. विपिन कुमार, रवि आर्य, नवाब मलिक, सुभाष, हर्षित प्रजापति, शिमाल मलिक, अभय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed