फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth has death in hospital during treatment after attack on ANM on Muzaffarnagar

UP: ANM पर हमले करने वाले युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिया था जहरीला पदार्थ

Tue, 19 Mar 2024 10:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Mar 2024 10:04 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एएनएम पर धारदार हथियार से हमला करके जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाले युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Youth has death in hospital during treatment after attack on ANM on Muzaffarnagar
हमले में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी के गांव बड़सू में बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही एएनएम को गांव के ही युवक ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद युवक ने आत्महत्या के इरादे से कोल्डड्रिंक में मिलाकर खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में खतौली सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


वहीं, आरोपी सुबोध (37) पुत्र लाल सिंह की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक सुबोध ने महिला पर जानलेवा हमला करने के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।

विज्ञापन

थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव बड़सू निवासी 40 वर्षीय सुषमा पत्नी रामकुमार कांधला में स्वास्थ्य विभाग में एएनएम है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सुषमा गांव बड़सू में बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़ी थी। उसी समय गांव का ही सुबोध (37) पुत्र लाल सिंह बलकटी लेकर बाइक पर वहां पहुंचा। सुबोध ने सुषमा की गर्दन व हाथ पर बलकटी से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। जिससे सुषमा गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गई। इतना ही नहीं, सुबोध ने आत्महत्या करने के लिए वहीं खड़े होकर कोल्डड्रिंक में मिलाकर जहरीला पदार्थ पी लिया।

सुबोध बेसुध होकर वहीं गिर गया। घटना को देख कर वहां मौजूद लोग भयभीत होकर इधर-उधर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल महिला और युवक को खतौली सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने दोनों को नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया। वहीं, उपचार के दौरान सुबोध की मौत हो गई। 

विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना पर सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि महिला को मोदीपुरम के फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

दोनों में था कई साल से मेलजोल
ग्रामीणों ने बताया कि एएनएम सुषमा का पिछले कई सालों से सुबोध के साथ मेलजोल चला आ रहा था। महिला की बेटी की शादी में सुबोध ने कुछ रुपये उधार दिए थे। सुबोध अपने रुपये वापस करने का लगातार दबाव बना रहा था। कुछ दिनों पूर्व महिला ने सुबोध के विरुद्ध गाली-गलौज करने की शिकायत की थी। पुलिस और गांव के संभ्रांत व्यक्तियों के सामने सुबोध ने माफी मांगने और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने के आश्वासन दिया था। संभवत: महिला के इस व्यवहार से क्षुब्ध होकर सुबोध ने यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें: रोचक किस्सा: पाक के प्रथम प्रधानमंत्री भारत में बने थे मंत्री, कौन हैं लियाकत अली, पढ़िए- उनके बारे में सबकुछ

महिला के कई बच्चे, हमलावर था अविवाहित
सुषमा के दो बेटे अभिषेक, रक्षित और दो बेटी साक्षी, भावना हैं। जिनमें एक बेटी साक्षी शादीशुदा है। सुषमा का पति रामकुमार रंगाई पुताई का काम करता है। हमलावर सुबोध अविवाहित था। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सुबोध कपड़े की फेरी लगाने का काम करता था।

यह भी पढ़ें: कौन बनेगा चेहरा: भाजपा का कुमार पर ‘विश्वास’ संभव, मेरठ से इन तीन नामों पर भी चर्चा, आज जारी हो सकती है सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed