फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth hanged himself in village Salempur

गांव सलेमपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 17 Aug 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Youth hanged himself in village Salempur
गांव सलेमपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव सलेमपुर निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई से इंकार कर पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी शेखर (20) रविवार दोपहर खाना खाने के बाद घर से घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान वह घर से परिजनों का दुपट्टा भी अपने साथ ले गया। इसके कुछ देर बार युवक का शव पास ही स्थित गांव रुकनपुर के जंगल में आम के बाग में स्थित एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बुढ़ाना चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने फांसी का फंदा लगे हुए दुपट्टे की भी पहचान करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की, जिस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हालांकि इसके बाद परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इस संबंध में परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे।
विज्ञापन

खतौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव टिटौड़ा में सोमवार को युवक ने अपने घर के ऊपरी मंजिल पर डाले गए टीन शेड के नीचे लोहे की एंगल से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर बाद युवक के परिजन घर की छत पर पहुंचे, तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली, लेकिन परिजनों ने युवक को मनोरोगी बताते हुए किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed