{"_id":"607dc9218ebc3ea1da3347e1","slug":"youth-going-to-vote-dies-in-road-accident-muzaffarnagar-news-mrt5352027134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
विज्ञापन
खतौली के गांव बहापुर के युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद रोते बिलखते हुए परिजन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोट डालने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मतदान के लिए अपनी मां को लेकर बाइक से आ रहे एक युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिस कारण बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
खतौली क्षेत्र के गांव बहापुर निवासी अनिल (22) गांव में ही वोट डलवाने के लिए अपनी मां मीरा देवी को लेने के लिए मेरठ के गांव सिवाया गया था। वह वापस बहापुर अपनी मां के साथ बाइक पर लौट रहा था, जब वह दौराला टोल प्लाजा के पास पहुंचा तब किसी अज्ञात वाहन के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना के बाद बाइक सवार युवक अनिल बेहोश हो गया। टोल कर्मचारियों ने बेहोश हुए अनिल को पास ही स्थित निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराते हुए परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में उपचार के दौरान अनिल की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक दौराला टोल के पास मजदूरी का कार्य करता था।
छप्पर में लगी आग, गाय की मौत
खतौली। गांव खोखनी निवासी कल्लू के छप्पर में आग लग गई। सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। छप्पर में बंधी गाय को खोलने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक गाय पूरी तरह से जल गई थी, जिस कारण गाय की मौत हो गई। आग लगने का पता नहीं चल पाया है। संवाद