{"_id":"62a77e11e4bcff3b37170788","slug":"youth-drowned-in-kali-river-while-taking-bath-death-muzaffarnagar-news-mrt5927508183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय काली नदी में डूबा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय काली नदी में डूबा युवक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहाते समय काली नदी में डूबा युवक, मौत
मुजफ्फरनगर। सोमवार दोपहर शहर की काली नदी में नहा रहा एक युवक डूब गया। सूचना पाकर भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव तलाश किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मेरठ जनपद के मवाना थाने के गांव कोल निवासी शिवम (19) पुत्र बचन सिंह की मौसी थाना छपार के रामपुर तिराहा पर रहती है। शिवम अपनी मौसी के यहां आया हुआ था। उसका भाई अनुज भी यहां पर रहता है। सोमवार दोपहर में शिवम अपने चार दोस्तों के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी में नहाने के लिए आया था। जब सभी युवक नहा रहे थे, तभी शिवम पानी में ज्यादा आगे पहुंच गया। पानी ज्यादा होने के कारण वह डूब गया। उससे बचाने के लिए उसके दोस्तों ने प्रयास भी किए, लेकिन शिवम को बचाया नहीं जा सका। उसके दोस्तों ने यह सूचना शिवम की मौसी व अन्य परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी सूचना पाकर पहुंच गई। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है।