फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth drinking alcohol in Ayurvedic hospital

मधुशाला बना आयुर्वेदिक चिकित्सालय बुढ़ाना

Sun, 17 Jan 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Youth drinking alcohol in Ayurvedic hospital
बुढ़ाना के आयुर्वेदिक चिकित्सालय में शराब पीता युवक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बा स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय भरी दोपहर मधुशाला में तब्दील हो गया, जहां ड्यूटी समय में दवाई लेने पहुंचे मरीजों के सामने ही जाम छलकाए गए।
विज्ञापन

कस्बे में टेलीफोन एक्सचेंज के पास आयुर्वेदिक चिकित्सालय स्थित है। शनिवार को चिकित्सालय के चिकित्साधीक्षक डॉ. कुलदीप कटारिया अवकाश पर थे। ऐसे में दोपहर से ही चिकित्सालय में शराब की महफिल सजा दी गई। चिकित्सालय के एक कमरे में महिलाओं समेत कई मरीज मौजूद थे, जबकि दवाइयां रखने वाले दूसरे कमरे में खुलेआम शराब की महफिल सजी हुई थी। मेज पर सजाई गई महफिल में शराब की बोतल के साथ ही अन्य खाने का सामना भी रखा था। जहां चिकित्सालय में तैनात दो कर्मचारी मरीजों से दवाइयों के पर्चे इकट्ठे करने के साथ-साथ खुलेआम शराब भी पी रहे थे।
विज्ञापन

इस पूरे प्रकरण की चिकित्सालय में पहुंचे एक मरीज द्वारा मोबाइल से वीडियो भी बनाई गई, जो दोपहर 12.50 बजे की है। वीडियो बना रहे युवक को कर्मचारियों द्वारा वीडियो वायरल करने की चुनौती भी दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उक्त युवक अस्पताल का कर्मचारी नहीं है। युवक के साथ मौजूद व्यक्ति चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है, जिसे दवाई देने का अधिकार भी नहीं है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से जवाब तलब करने के साथ ही जांच समिति बनाकर आरोपी युवक को भी चिह्नित कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। डॉ. इसमपाल सिंह, अधिकारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed