{"_id":"5f5139cf8ebc3e53b5144056","slug":"youth-dies-under-iron-sheets-muzaffarnagar-news-mrt4995210106","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे की चादरों के तले दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे की चादरों के तले दबकर युवक की मौत
विज्ञापन
लोहे की चादरों के तले दबकर युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। शहर के वहलना चौक स्थित एजेंसी से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोहे की चादरें लादकर बाहर निकल रहे युवक की अचानक ट्रैक्टर ऊपर उठने से ट्रॉली में लदी चादरों के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
शहर के वहलना चौक के पास स्थित निधि कॉलोनी इरशाद उर्फ कलवा (35) पुत्र रियाजूद्दीन ट्रैक्टर-ट्रॉली में माल ढोकर परिवार का पालन-पोषण करता था। बृहस्पतिवार शाम वह वहलना चौक स्थित लोहे की एंगल-गार्डर का काम करने वाली एजेंसी एएन ट्रेडर्स से लोहे की चादरें कहीं पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गया था। एजेंसी से ट्रॉली में टनों वजनी लोहे की चादरें लादकर वह एजेंसी से बाहर निकल रहा था। एजेंसी के मेन गेट पर ट्रॉली में लदे भारी-भरकम वजन के कारण अचानक ट्रैक्टर ऊपर उठ गया। ऊपर उठकर जैसे ही ट्रैक्टर नीचे आया, पीछे जुड़ी ट्रॉली में लदी लोहे की भारी भरकम चादरें अचानक झटका लगने से फिसलकर ट्रैक्टर चालक के ऊपर आ गिरी। इससे इरशाद उर्फ कलवा लोहे की चादरों के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से एजेंसी में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह लोहे की चादरें हटवाकर शव को बाहर निकालकर मोर्चरी भेज दिया। देर रात तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।