{"_id":"5dcc46118ebc3e5aee459039","slug":"youth-dies-in-suspicious-circumstances-muzaffarnagar-news-mrt4534211173","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव रोडवेज बस स्टैंड पर पड़ा मिला, जिसे मोर्चरी भेज दिया गया है।
शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर बुधवार को युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई, जिसकी शनाख्त नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी अनुज (30) पुत्र ओमपाल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारणों की जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल इस संबंध में किसी तरह की तहरीर भी नहीं दी गई है।
किशोरी के अपहरण में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 साल की बेटी 11 नवंबर की शाम दुकान पर गई थी, लेकिन लापता हो गई। जानकारी करने पर पता चला कि महात्मा कॉलोनी निवासी सलमान, इमरान, उस्मान, निशा पत्नी उमेर व इनाम किशोरी को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर ले गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश के प्रयास कर रही है।