फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth dies in road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

Tue, 23 Jun 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ-करनाल हाइवे पर बिटावदा गांव के पास ट्रैक्टर तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट आ गया। ट्रैक्टर पर सवार एक युवक सड़क पर गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।

मेरठ शहर के टीपी नगर थाना के मोहकमपुरी का रहने वाला मुकेश पुत्र हरपाल सिंह अपने साथ पड़ोसी सोनू (28) पुत्र अखिलेश को लेकर अपने ट्रैक्टर द्वारा मेरठ से शामली जा रहा था। मेरठ-करनाल हाइवे पर बिटावदा गांव के पास मंगलवार को सुबह करीब 5 बजे मुकेश का ट्रैक्टर पीछे से तेज गति से आए ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक की साइड लगने से ट्रैक्टर पर सवार सोनू सड़क पर गिर गया। सिर सड़क पर लगने से सोनू अचेत हो गया। सूचना मिलते ही यूपी 112 व बायवाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। अचेत अवस्था में घायल को कस्बे की सीएचसी पर लाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन सीएचसी पर पहुंच गए। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने मृतक सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट ट्रैक्टर चालक मुकेश ने कोतवाली में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed