फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth commits suicide after failing to repay loan

कर्ज नहीं चुका पाने पर युवक ने की आत्महत्या

Tue, 05 Oct 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide after failing to repay loan
मुजफ्फरनगर। क्रेडिट कार्ड कंपनी का कर्ज न चुका पाने से मजबूर होकर दवा कंपनी के सेल्समैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हॉस्पिटल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मिमलाना रोड निवासी अनुज कुमार (32) दवा कंपनी में सेल्समैन था। परिजनों के अनुसार, अनुज ने कुछ समय पूर्व एक कंपनी का क्रेडिट कार्ड लिया था। लॉकडाउन के चलते काम प्रभावित होने के कारण वह क्रेडिट कार्ड पर लिया गया कर्ज व उसका ब्याज नहीं चुका पाया, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में चल रहा था। परिजनों का कहना है कि क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी द्वारा भी अनुज पर लगातार कर्ज व ब्याज अदायगी का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन

सोमवार शाम अनुज ने इससे तंग आकर घर के एक कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। परिजनों की नजर उस पर पड़ी दो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारकर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल की ओर से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed