फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth come forward for self-employment: CDO

स्वरोजगार के लिए आगे आएं युवा: सीडीओ

Fri, 07 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth come forward for self-employment: CDO
मुजफ्फरनगर। जिले के बेरोजगार युवाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वरोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को इन योजनाओं के पात्रों के लिए साक्षात्कार हुआ। सीडीओ आलोक यादव ने कहा कि युवा अपनी मर्जी का स्वरोजगार चुनकर सरकारी मदद प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स ने शिक्षित बेराजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिये प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में साक्षात्कार उपरांत अभ्यर्थियों का चयन किया। सीडीओ आलोक यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र को 83 आवेदन प्राप्त हुए। 15 अनुपस्थित रहे, 16 आवेदन निरस्त हुए 52 आवेदन चयनित हुए। चयनित आवेदनों की 710 लाख की धनराशि प्रधानमत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत मिलेगी। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन में 51 आवेदन प्राप्त हुए, नौ अनुपस्थित रहे, 16 निरस्त हुए और 26 का चयन हुआ। चयनित को 216 लाख रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना में 59 आवेदन आए, छह अनुपस्थित रहे, 15 निरस्त हुए और 38 का चयन हुआ। चयनित को 512 लाख रुपये दिए जाएंगे। साक्षात्कार कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग, जिला अग्रणी प्रबन्धक, पंजाब नैशनल बैंक, प्रबंधक, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड मुजफ्फरनगर, प्रतिनिधि, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, प्रतिनिधि गांधी पॉलीटेक्निक मुजफ्फरनगर, प्रतिनिधि, खादी ग्रामोद्योग आयोग, मेरठ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed