{"_id":"6081c60c8ebc3e8db97d1eca","slug":"youth-caught-pistol-waving-on-social-media-muzaffarnagar-news-mrt5356157146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने वाला युवक धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने वाला युवक धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने वाला युवक धरा
भोपा (मुजफ्फरनगर)। सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर स्टेटस पर अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने शुकतीर्थ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पिस्टल भी बरामद कर रिपोर्ट दर्ज करते हुए युवक को जेल भेज दिया गया।
सोशल मीडिया पर दो दिन पूर्व एक युवक का वीडियो अपलोड हुआ था, जिसमें युवक एक गाने की थीम पर पिस्टल लहरा रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उक्त युवक को चिह्नित करने के प्रयास शुरू कर दिए। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि युवक की पहचान शुकतीर्थ निवासी हिमांशु शर्मा के रूप में हुई, जिसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से वीडियो में दिखाई दे रही देसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है, जिसके बारे में युवक से पूछताछ की गई, लेकिन वह इस बारे में कुछ नहीं बता रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।