फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth caught for molesting student, ruckus at police station

Muzaffarnagar News: छात्रा से छेड़छाड़ पर युवक दबोचा, कोतवाली पर हंगामा

Tue, 31 Dec 2024 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 31 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Youth caught for molesting student, ruckus at police station
मुजफ्फरनगर। दूसरे समुदाय के युवक ने कॉलेज से घर जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर उसका हाथ पकड़ लिया। पीछे चल रहे छात्रा के पिता ने आरोपी युवक को पकड़ लिया।उसके साथी भाग गए। भीड़ ने युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नई मंडी कोतवाली पर हंगामा किया।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा के साथ कॉलेज आते-जाते समय एक युवक व उसके साथी एक माह से छेड़छाड़ कर रहे थे। इस वजह से उसके परिजन उसे काॅलेज छोड़ने व लेने के लिए जाते थे। सोमवार को काॅलेज से वापस जाते समय आरोपी युवक अपने साथियों के साथ रास्ते में मिला। आरोप है कि उसने छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए हाथ पकड़ लिया। छात्रा के पिता पीछे चल रहे थे। उन्होंने यह देखकर युवक को पकड़ लिया। उसके साथी भाग गए। शोर शराबा होने पर लोग एकत्र हो गए। लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक सौंप दिया। जानकारी पाकर शिवाजी सेना के अध्यक्ष अर्चित आर्य व राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष सुमित बजरंगी के साथ दर्जनों कार्यकर्ता नई मंडी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपी युवक के साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर उनका आरोप लगाया कि गढ़ी गांव का रहने वाला मोहनीस काॅलेज जाते समय उनकी बेटी के साथ एक माह से छेड़छाड़ कर रहा था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed