फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth beat him for abusing, died on the way to hospital

Muzaffarnagar News: गाली देने पर युवकों ने पीटा, अस्पताल ले जाते मौत

Sat, 22 Jun 2024 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Youth beat him for abusing, died on the way to hospital
बुढ़ाना। देर रात फुगाना क्षेत्र के गांव खेड़ीगनी में गाली देने से मना करने पर नशे में धुत्त ग्रामीण के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने मारपीट की। सूचना मिलने पर यूपी 112 व फुगाना पुलिस उसे बुढ़ाना सीएचसी लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हालत ठीक बताते हुए उसे वापस घर भेज दिया। कुछ समय बाद हालत बिगड़ने पर उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खेड़ीगनी निवासी राम निवासी हलवाई का काम करने वाला राम निवास कश्यप शुक्रवार देर रात गली से जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था। रास्ते में उसने दूसरे समुदाय के युवकों के साथ गाली-गलौज की तो युवकों ने उसे जमकर पीटा। सूचना पर यूपी 112 व फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण को कस्बे की सीएचसी पर ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे वापस घर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि कुछ समय बाद फिर उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

परिवार वाले उसे बुढ़ाना सीएचसी पर ले गए, वहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के पुत्र गौरव कश्यप का आरोप है कि मारपीट में चोट लगने से उसके पिता की मौत हुई है। फुगाना सीओ एसपी उपाध्याय ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने पर पूर्व विधायक उमेश मलिक भी पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया।
शव घर पहुंचते ही लगी ग्रामीणों की भीड़, नेता पहुंचे
बुढ़ाना। खेड़ीगनी गांव में पोस्टमार्टम के बाद रामनिवास कश्यप का शव घर पहुंचा तो सपा नेता सुधाकर कश्यप व भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक भी पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उप जिलाधिकारी संजय सिंह व सीओ एसपी उपाध्याय भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। नेताओं व ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। एसडीएम संजय सिंह ने आश्वासन दिया कि दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता हेतु प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। उनके स्तर से दी जाने वाली सुविधाऐं, पेंशन लाभ, आवास व कृषि जमीन के पट्टे आदि की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

सीओ फुगाना ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण व नेता शांत हुए। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed