{"_id":"61535af98ebc3e032c28d453","slug":"youth-attacked-in-jat-mahasabha-s-program-muzaffarnagar-news-mrt558327526","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट महासभा के कार्यक्रम में युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट महासभा के कार्यक्रम में युवक पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट महासभा के कार्यक्रम में युवक पर हमला
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित वर्मा पार्क में जाट महासभा के कार्यक्रम में कुटबी निवासी युवक पर कातिलाना हमला कर दिया गया। युवक को उसके साथी नई मंडी थाने ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया गया। घटना की नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
जाट महासभा द्वारा मंगलवार को गांधी कॉलोनी स्थित वर्मा पार्क में अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में अधिकांश जाट समाज के युवा शामिल थे। कार्यक्रम के बीच में गांव कुटबी निवासी देवेश बालियान पानी पीने के लिए बाहर निकला था। आरोप है कि इसी दौरान मंसूरपुर निवासी एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर देवेश पर हमला कर दिया। मारपीट करते हुए आरोपियों ने देवेश के सिर में तमंचे की बट से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर मचाने पर कार्यक्रम में मौजूद लोग बाहर निकले, जिस पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।
घायल को नई मंडी थाने ले जाया गया, जहां आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।