फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth and girl are firing with pistol, video viral

युवक-युवती कर रहे पिस्टल से फायरिंग, वीडियो वायरल

Thu, 23 Dec 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Youth and girl are firing with pistol, video viral
युवक-युवती कर रहे पिस्टल से फायरिंग, वीडियो वायरल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक खुशी के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की वीडियो सामने आई है। वीडियो में एक युवक व युवती पिस्टल से हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवती फायरिंग करते हुए नाच भी रही है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बुधवार को एक वीडियो जिले में तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक युवक व युवती द्वारा हवाई फायरिंग का है। वीडियो में पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन नजर आ रहा है। इसकी दो वीडियो बनाई गई हैं। एक वीडियो में तो युवती कुछ महिलाओं के साथ केक काट रही है, इसी दौरान एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर आता है और गोली दाग कर पास में ही चला जाता है। हालांकि युवती गोली दागने को लेकर चौंकती है और बाद में केक काटने लगती है। इस वीडियो में कई महिलाएं भी दिखाई दे रही हैं। इसी कार्यक्रम की एक और वीडियो भी है। दूसरी वीडियो में केक काटने वाली युवती हाथ में पिस्टल लिए दिखाई दे रही है। अगले ही क्षण वह भी पिस्टल से हवा में गोली दागती है और खुशी में नाचती भी है।
विज्ञापन

ये दोनों वीडियो चर्चाओं में है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि दोनों वीडियो कहां की हैं, लेकिन चर्चा है कि वीडियो नगर के ही किसी एक मोहल्ले की है। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed