फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young women on the ramp

युवाओं ने रैंप पर बिखरे जलवे

Wed, 23 Sep 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 23 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Young women on the ramp
मुजफ्फरनगर। आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में रंगीन रोशनी की चकाचौंध में प्रतिभागियों ने रेंप पर जलवे बिखेरे। ब्यूटी पीजेंट फैशन शो में मिस और मिसेज का खिताब जीतने की होड़ रही।
विज्ञापन


सेवन प्लेंटस वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से बेटी बचाओ और महिला सशक्तिकरण थीम पर ब्यूटी पीजेंट 2015 फैशन शो की शुरूआत की गई थी। कार्यक्रम में ऑडिशन के लिए 20 युवतियों और 20 महिलाओं को फाइनल राउंड के लिए चुना गया था। मंगलवार को फाइनल राउंड से पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मीनाक्षी स्वरूप ने किया।
विज्ञापन


प्रयत्न संस्था के अध्यक्ष समर्थ प्रकाश ने नारियल तोड़ा। प्रतिभागियों ने रंगीन रोशनी से नहाए रैंप पर कैटवॉक किया। आकर्षक परिधान पहनकर आए प्रतियोगियों ने अपनी लोक संस्कृति को प्रस्तुत किया। आयुष्मान सक्सेना ने मनोहारी नृत्य कर सबको लुभाया। राज्यश्री ने वंदे मातरम गीत गाया। फुल रही दर्शक दीर्घा में मौजूद लोगों ने तालियों से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम आयोजक ज्योति राठी ने बताया कि नगर में पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया है। आयोजन के मिस एंड मिसेज की घोषणा जल्द की जाएगी। देशराज पंवार, अजय पाल स्वरूप बसंल, प्रमोद गुप्ता, सुमित चौधरी, विकास गोयल, प्रतीक मित्तल, लवी अग्रवाल, डॉ आशुतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed