फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young woman consumed poisonous substance after scolding her brother

भाई के डांटने पर युवती ने खाया जहरीला पदार्थ

Sun, 13 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Young woman consumed poisonous substance after scolding her brother
तितावी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में भाई के डांटने पर युवती ने जहरीला पदार्थ पी लिया। उसको गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व युवक ने युवती को मोबाइल दिया था, जिसे रविवार सुबह युवती के भाई ने पकड़कर बहन की पिटाई कर दी थी। इससे नाराज होकर युवती छत के रास्ते युवक के घर जा पहुंची। यह देख उसका भाई व पिता भी युवक के घर जा पहुंच गए थे और हंगामा भी हुआ था। आरोप है कि युवक ने युवती के पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दे डाली और फरार हो गया। इससे गुस्साया भाई युवती को घर ले गया और उसे खूब डांटा। परिजनों के अनुसार, इससे आहत होकर युवती ने घर में रखा फसलों में छिड़का जाने वाला कीटनाशक पी लिया। तत्काल युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है। एसओ का कहना है कि तहरीर आने के बाद मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं बताया जा रहा है कि एक साल पहले प्रेम प्रसंग के मामले में दोनों के परिजनों ने उन पर पाबंदियां लगा दी थीं।
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्प लाइन को किया फोन
तितावी। युवती ने फोन पर चाइल्ड हेल्प लाइन को फोन कर परिजनों द्वारा डांटने और मारपीट की सूचना दी थी। हेल्प लाइन की निदेशक पूनम शर्मा ने बताया कि जानकारी पर वे टीम के साथ गांव पहुंची, तो तब तक युवती ने कीटनाशक पी लिया था, इसके बाद उसे एंबुुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके सही होने पर ब्यान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed